Sunday, August 11, 2019

आत्मविश्वास को कैसे बढ़ाये, जानिए

हेलो दोस्तों,
आज हम जानेगे। कि आत्मविश्वास क्या होता है। और यह व्यक्ति के जीवन में क्यों जरूरी है। आज मै आप लोगो को ऐसे नियम बताउगा। जिससे आप का आत्मविश्वास मजबूत हो जाएगा। और आप के जीवन में बदलाव आ जायेगा।



आत्मविश्वास एक ऐसी चीज है जिससे नामुनकिन कार्य भी मुमकिन हो सकता है। किसी भी कार्य को करने के लिए आत्मविश्वास का होना सबसे जरूरी है। आत्मविश्वास के बिना कोई भी व्यक्ति सफल नहीं हो पाया है। आत्मविश्वास एक ठोस जमीन कि तरह है। जिसमे हम अपने ज्ञान का खूंटा गाड़ते है। आत्मविश्वास का अर्थ आत्मा पर विश्वास करना नहीं है। बल्कि अपने आप पर विश्वास करना है। जिससे जो भी कोई हम काम करते है उसमे सफलता प्राप्त करते है। आप अपने आप पर विश्वास करना सीखिये कि हा में ये कर सकता हूँ।

आत्मविश्वास बढ़ाने के उपाए

  • स्वय पर विश्वास रख


स्वय पर विश्वास रखे (Believe in Yourself), लक्ष्य बनाये (Make SMART goales) एंव उन्हें पूरा करने के लिए वचनबंध रहे। जब आप अपने द्वारा बनाए गए लक्ष्य को पूरा करते है। तो यह आप के आत्मविश्वास को कई गुना बड़ा देता है।
  • ऐसे लक्ष्य बनाए
ऐसे लक्ष्य बनाए जिसे आप प्राप्त कर सकते है।(Achievable and Realistic Goals) क्योकि आप जब ऐसे लक्ष्य (TARGET) बनाते है। जिसे आप पूरा नहीं कर सकते तो यह आप कई आत्मविश्वास (Self Confidence) को गिरा देते है। और आप का स्वय पर विश्वास कम हो जाता है। लक्ष्य (S.M.A.R.T.) होना चाहिए।
  • Specific (स्पष्ट)
  • Measurable (मापा जा सकने योग्य)
  • Achievable (प्राप्त किया जा सके)
  • Realistic (वास्तविक)
  • Time - Bound (निर्धारित समय सीमा में पूरा होने लायक)
  • खुश रहे


खुश रहे (Be Happy), खुद को प्रेरित करे (Motivate Yourself),असफलता (Failure) से दुखी न होकर उससे सीख ले। क्योंकि "Experience हमेशा Bad Experience से ही आता है"
  • हमेशा आसान काम पहले करे
हमेशा आसान काम पहले करे और मुश्किल काम बाद में। क्योकि जब आप पहले अच्छे से आसान काम कर लेते है, तो आप का () बढ़ता है। जिससे मुश्किल काम भी आसान हो जाता है।
  • सकारात्मक सोचें
हमे हमेशा सकारात्मक सोचना Think Positive चाहिए। और विनम्र रहें एंव दिन की शरुवात किसी अच्छे कार्य से करें। जिससे आप के सभी काम अच्छे से होंगे।
  • वह कार्य करें जिसमे आप की रूचि हो
आप को वहीं कार्य करना चाहिए जिसमे आप की रूचि एंव कोशिश करने की समता हो। आप अपने करियर को उसी दिशा में आगे ले जाने में महनत करें।
  • Motivationl Seminars में हिस्सा ले
Motivationl Seminars में हिस्सा ले और आप ऐसे Televistion Program या videos देखें जो आपको motivate करें, Self Improvement and Personal Development की किताब पढ़े।
  • हमेशा चिंता मुक्त रहने की आदत बनाये
हमेशा चिंता मुक्त रहने की आदत बनाये, रचनात्मक तरिके से सोचें। और कुछ न कुछ नया करते रहें। दिन में कुछ सगींत सुनने और खेलने पर भी ध्यान दे।
  • दृढ़ निश्चय
आप अपने लक्ष्य के प्रति अडिग रहें और अपना 100 % दे। मेहनत और लगन से बड़ा से बड़ा काम आसान हो जाता है। अगर लक्ष्य को पर करना है। तो बीच में आने वाली बाधाओं को पार करना होगा। "असफल लोगो के पास बचने का एकमात्र साधन यह होता है। की वे मुसीबत आने पर अपने लक्ष्य को बदल देते है"।
  • गलतियों से सीखे
दोस्तों गलतिया सभी से होती है। जो लोग आज कामयाब है। उनसे भी कभी गलतिया हुई थी। लेकिन वो लोग अपनी गलतियों से परेशान नहीं हुए और गलतियों से सीख लेकर आगे बढ़े और सफल हो गए। हमे अपनी गलतियों से घबराना नहीं चाहिए। बल्कि उनका सामना करना चाहिए । जिससे हमारा आत्मविश्वास भी बढ़ता है।
  • अच्छा Friend Circle बनायें
एक अच्छा Friend Circle आपके आत्मविश्वास को कभी कम नहीं होने देगा। अपने Friend Circle में ऐसे दोस्तों को शामिल करो जो अच्छा सोचते है, अच्छा करते है और जरूरत पड़ने पर आप को Motivate करे। आप के आत्मविश्वास को बढ़ा सके। आप ऐसे दोस्त रखे जिनके विचार आप के विचारों जैसे हो और जिन पर आप को भरोसा हो।
  • खुद को फिट रखें

एक स्वस्थ व मजबूत शरीर के अंदर एक स्वस्थ व मजबूत दिमाग भी होता है। जो लोग शारीरिक रूप से मजबूत होते है वो लोग मानसिक रूप से भी मजबूत होते है। शारीरिक रूप से स्वस्थ व्यक्ति किसी भी कार्य को करने का साहस दिखा सकता है। लेकिन कमजोर और ढीला व्यक्ति काम को देखकर घबरा जाता है। इसलिए जितना हो सके अपने शरीर का ख्याल रखें और नियमित रूप से व्यायाम और योग करे। तैरना, दौड़ना, जोगिग और वाकिंग करनी चाहिए।
  • नकारात्मक सोच से दूर रहे


अगर आप अपना Self Confidence बढ़ाना चाहते है तो कोई भी नकारात्मक सोच ना रखें। नकारात्मक सोच आप के Self Confidence को कम करता है। आप अपनी नकारात्मक सोच को सकारात्मक में बदल दे। जिससे आप का Self Confidence बढ़ता है।
  • दुसरो की सहायता करे
आप अपने आत्मविश्वास को दुसरो की सहायता करके भी बढ़ा सकते है। आप को हमेशा दुसरो की सहायता करते रहना चाहिए। इससे आप कुछ न कुछ उन लोगो से भी सीखते हो जिससे आप का आत्मविश्वास बढ़ता है। आप किसी चेहरे पर खुशी ला सकते है और किसी भूखे को खाना खिला सकते है। जिससे आप के मन में एक अजब सी ख़ुशी महसूस होगी।
  • अपनी प्रतिभा को पहचाने


हर कोई व्यक्ति किसी न किसी चीज में अच्छा होता है। इसलिए आप उस चीज को खोजे, जिसमे आप सबसे बेहतर है। और तब अपनी प्रतिभा पर ध्यान कीजिए। जिससे आप उस काम में कामयाबी हासील कर सकते हो और आप का आत्मविश्वास भी बढ़ता है।
  • दूसरों से अपनी तुलना न करे
अगर आप का Confidence low होता है तो इसका मेन कारण आपका अपनी तुलना दूसरों से करना है। आप हमेशा उन लोगो जैसा बनना चहाते है जो आप से बेहतर या सफल है। इससे आप अपने आत्मविश्वास को जीरो कर देते हो। आपको यह ध्यान रखना चाहिए कि हर व्यक्ति कि Situation और हालात अलग - अलग होते है।
  • अपना कार्य समय पर पूरा करे
आप अपने दिनभर के कार्यो का Time - Table बना ले, आपको पुरे दिन में क्या - क्या करना है। ऐसा सुबह ही सोच ले और पूरा करने के लिए जुट जाये। अगर आप अपने सभी कार्यो को निश्चित समय पर पूरा करते है तो आप अपने आत्मविश्वास को बढ़ा सकते है। आप अपने काम चाये वो छोटे हो या बढ़े आप हमेशा समय पर ही पूरा करे। इससे आप को कुछ अलग ही अनुभव होगा।
  • समय के अनुसार अपने आप को बदले

यदि आप अपने आप को समय के साथ नहीं बदल सकते है तो आप अपने आप का आत्मविश्वास कभी नहीं बढ़ा सकते हो। इसलिए आप को हमेशा समय के अनुसार ही चलना चाहिए। इसका ये भी मतलब नहीं है कि आप समय के अनुसार गलत चीजों को भी अपनाते चले।


Best 100 + Ghrelu Nuskhe in Hindi 2019

No comments:

Post a Comment

  Hello Friends , After some time I create a new Blog for you.... This Blog about your Life and your Health Care. हेल्थी और स्वस्थ जीवन जीने...