Tuesday, July 9, 2019

पानी है अमृत के सम्मान जानिए, कैसे

हेलो दोस्तों,
आज हम जानेंगे। कि पानी को यदि हम सही तरीके से पिए तो पानी भी अमृत से कम नहीं है। और हम ये भी जानेगे की पानी पीने के क्या – क्या फायदेहोते है।



ऐसे तो इंसान के शरीर में पानी की मात्रा 50 – 60 प्रतिशत होती है। लेकिन फिर भी इंसान को ज्यादा से ज्यादा पानी पीना चाहिए। जिससे उनके शरीर में पानी की कमी न आए। यदि इंसान में पानी की कमी हो जाए तो इससे उसके शरीर में कई तरह की बीमारिया हो जाती है। पानी शरीर कई ऊतकों और अंगो की रक्षा करता है। इसके अलावा पानी आप के शरीर के तापमान को भी निंयत्रित रखता है।

पानी पीने के फायदे ( 10 + Top Benefits of drinking water in hindi)

पानी पीने के फायदे ही फायदे है। लेकिन हम लोगो को पानी पीने के नियमों का पता होना चाहिए। हमे ये भी पता होना चाहिए की हमे पानी कब और कैसे पीना चाहिए। इससे हमे बहुत ज्यादा फायदा होता है।
खाली पेट पानी पीने के फायदे


Image Source Google

  • पेट संबंधी समस्या
सुबह उठकर खाली पेट पानी पीने से पेट की सारी समस्याए खत्म हो जाती है। इससे कब्ज में राहत मिलती है। आंतो में जमा मल निकलने में आसानी होती है। जिससे पेट पूरी तरह साफ हो जाता है। और भूख भी अच्छी लगती है।
  • तनाव में राहत

सुबह उठकर खाली पेट पानी पीने से पूरे दिन शरीर में तनाव नहीं रहता है। और इससे मानसिक समस्या भी ठीक होती है। जब आप सो कर उठते है, तो आप का दिमाग शांत होता है। ऐसे समय में पानी पीना दिमाग के लिए ऑक्ससीजन प्रदान करने के बराबर है। जिससे दिमाग अच्छा चलता है।
  • पेशाब संबंधी समस्याए

सुबह उठकर खाली पेट पानी पीने से रातभर शरीर में बने हानिकारक तत्वों को एक ही बार में पेशाब के जरिए निकालने का काम करता है।
इसके साथ ही समय – समय पर भरपूर मात्रा में पानी पीने से पेशाब में जलन, यूरिन इंफेक्शन और अन्य समस्या समाप्त हो जाती है।
  • वजन कम करे

सुबह उठकर खाली पेट पानी पीने से आपका मेटाबॉलिज्म 24 प्रतिशत तक बढ़ जाता है। जिससे वजन आसानी से कम होता है। वहीँ गर्म पानी पीने से अतिरिक्त चर्बी कम होती है। और आप का वजन कम हो जाता है।

सुबह उठकर खाली पेट पानी पीने से कोशिकाओं को ऑक्ससीजन मिलती है। और वे सक्रिय रहती है। जिससे त्वचा पर ताजगी बनी रहती है।
इसके साथ ही शरीर से हानिकारक तत्व पसीने के द्वारा बहार निकल जाते है। और त्वचा अंदर से साफ हो जाती है। और उसमे नमी बनी रहती है, जिससे त्वचा स्वस्थ व चमकदार दिखाई देती है।
  • शरीर का तापमान

सुबह उठकर खाली पेट पानी पीने से दिन की शुरुआत से ही आपके शरीर का तापमान निंयत्रित रहता है। जिससे छोटी – छोटी बीमारियों से शरीर सुरक्षित रहता है।
गर्म पानी पीने के फायदे


Image Source Google

अच्छी सेहत के लिए सभी लोगो को दिन में 8 से 10 गिलास पानी अवश्य पीना चाहिए। लेकिन कई बार लोग ठंडा या गर्म, सादा पानी पीने को लेकर भर्म में रहते है। कई रिसर्च से सामने आया है। कि सुबह उठकर ठंडा या सादा पानी पीने के बजाए गर्म पानी पीने के बहुत ज्यादा फायदे है।
  • अगर भूख कम लगे
अगर भूख कम या ना लगने कि समस्या है तो एक गिलास गर्म पानी में काली मिर्च, नमक और नींबू का रस डालकर पिए। इससे आपकी भूख तेजी से बढ़ती है। और साथ ही पेट भी हल्का रहेगा।
  • कब्ज हो
अगर आप को कब्ज कि शिकायत है। और अक्सर आप का पेट खराब रहता है। तो रोजाना एक गिलास गर्म पानी पीना शुरू कर दें। इससे कब्ज में भी आराम मिलेगा और पेट भी साफ रहेगा।
इसके अलावा और बहुत से फायदे है गर्म पानी पीने के जिससे आप अपने शरीर को स्वस्थ रख सकते हो।
मांसपेशियों के लिए जरूरी
पानी पीने से मांसपेशियों में खिंचाव और जोड़ो के दर्द की समस्या कम हो जाती है। और इसके अलावा जब आप का शरीर हाइडेटेड होता है । तो आप बेहतर तरीके से लम्बे समय तक एक्सरसाइज कर पाते है। इसलिए पानी हमारे शरीर में मांसपेशियों के लिए बहुत लाभकारी है।
एनर्जी
अगर आप थकान और कमजोरी महसूस करते है। तो आप के लिए पानी बहुत फायदेमंद होगा। जब हमारे शरीर में हिडाइड्रेशन होता है तो उससे भी हमारे शरीर में थकावट महसूस होती है। इसलिए सही मात्रा में पानी पीना आपके लिए बहुत आवशयक है। इसके अलावा अधिक मात्रा में पानी पीने से हमारे शरीर में अच्छी तरह से ब्लड सर्कुलेशन होता है। और साथ में ब्लड के जरिए शरीर के सेल्स में बहेतर तरीके से ऑक्सीजन और न्यूट्रीएंस पहुंचते है।
किडनी के लिए फायदेमंद
किडनी में स्टोन की समस्या लगातार बढ़ रही है। बच्चो में भी किडनी में स्टोन की समस्या आम हो गई है। इसका मुख्य कारण सही मात्रा में पानी न पीना है। शरीर में मौजूद जो साल्ट और मिनरल्स स्टोन बनाते है। पानी उन साल्ट और मिनरल्स को घोल देता है। जिससे स्टोन होने का खतरा कम हो जाता है।

पानी पीने के कुछ नियम

आहार में जल को पेय आहार यानि जीवन रक्षक कहा है। इसे भोजन से भी ज्यादा महत्व दिया गया है। इसलिए इसे अमृत के सम्मान कहा भी जाता है। पानी पीने के कुछ नियम निम्नलिखित है।


Image Source Google
  • एसिडिटी, अधिक गर्मी का प्रभाव, विष विकार में, अधिक श्रम और खाने के दो घंटे बाद जल पिए।
  • जुकाम, पेट से संबंधी परेशानियां, हिचकी अधिक हो और साँस से संबंधी परेशानिया हो तो पानी को उबाल क्र पीना चाहिए। इस जम को दिन भर थोड़ा -थोड़ा पिए।
  • एक बार में केवल एक गिलास ही पानी पीना चाहिए, वरना अपच की परेशानी हो सकती है।
  • मिश्री मिला पानी पीने से पित नाश और शुक्र वृदि होती है।
  • नया गुड़ जल में मिलाकर पीने से पेशाब में रुकावट दूर होती है।
  • भोजन के तुरत पहले एव बाद में जल न पिए, इससे अपच होती है। कारण भोजन को पचाने वाले रस को जल ठंडा व पतला करता है, जिससे कब्ज और अपच होता है। भोजन के दो घंटे बाद जल पीना बल वर्धक माना जाता है।
  • प्यास लगे उसी समय पीना चाहिए, जल हमेशा घूंट – घूंट कर पीना चाहिए। खड़े होकर जल पीने से घुटना पकड़ लेता है। जल हमेशा बैठ कर ही पीना चाहिए।
  • खाली पेट प्यास लगे तो गुड़ खा कर पानी पिये।
  • जल पीकर तुरत दौड़ना व घुड़सवारी आदि से बचें।
  • जल शांत चित होकर पिये, अधिक शोक, तनाव, क्रोध की स्थिति में न पिये।
  • रात में नीद खुलने पर तुरंत जल पीने से जुकाम हो जाता है।
  • जल कभी भी लेटकर और अँधेरे में न पिये।
  • जल पीने के बाद पहली सांस नाक से न छोड़कर मुंह से छोड़े ।

निम्बू पानी पीने के फायदे



Image Source Google
बड़े – बुजर्गों द्वारा हमेशा से सलाह दी जाती है। कि अपने स्वास्थ्य को स्वस्थ रखने के लिए अधिक मात्रा में पानी पीना चाहिए। लेकिन आमतौर पर सीधे पानी में उन्हें कोई स्वाद नहीं लगता है। ऐसी स्थिति में उन्हें निम्बू पानी पीना चाहिए। क्योकि इसका स्वाद भी होता है और हमारे शरीर में पानी कि मात्रा पूरी हो जाती है। निम्बू पानी पीने के फायदे निम्नलिखित है।
  • निम्बू पानी कैंसरकारी तत्वों का विरोधी है। कैंसर के बचाव के लिए निम्बू पानी बहुत फायदेमंद होता है।
  • स्ट्रेस और ब्लड प्रेशर के लिए निम्बू पानी बहुत अधिक फायदेमंद है।
  • मसूड़ों की समस्या से छुटकारा पाने के लिए निम्बू पानी एक अच्छा स्त्रोत माना गया है, निम्बू पानी में एक चुटकी नमक मिलाकर सेवन करने से बहुत फायदा होता है।
  • पेट से संबंधित सभी समस्याओं के लिए निम्बू पानी बहुत फायदेमंद माना जाता है।
  • वजन घटाने के लिए यह एक बहुत ही अच्छा स्त्रोत है, सुबह – शाम शहद के साथ निम्बू पानी पीने से वजन आसानी से घटने लगता है।
  • खराब गला निम्बू – पानी को गुनगुना करके पीने से गले की खराबी से बहुत जल्दी छुटकारा मिलता है।
  • पाचनक्रिया में निम्बू पानी बहुत अधिक फायदेमंद माना जाता है। साथ ही यह एसिडिटी और गठिया के खतरे को भी कम करता है।
  • निम्बू पानी पीने का सबसे अधिक फायदा किडनी स्टोन पर होता है। साथ ही यह किडनी स्टोन बनने के किसी भी खतरे को कम करता है।

No comments:

Post a Comment

  Hello Friends , After some time I create a new Blog for you.... This Blog about your Life and your Health Care. हेल्थी और स्वस्थ जीवन जीने...