Wednesday, July 17, 2019

40 + Health tips in Hindi 2019

हेलो दोस्तों,
अपनी दिनचर्या व अपने खान – पान में थोड़ा-सा व आसान परिवर्तन आपको स्वस्थ व दीर्घायु बना सकता है। लेकिन ऐसा करने के लिए आप को अपनी आदतों में कुछ बदलाव करना पड़ेगा।



आज हम ऐसे स्वास्थ्य संबंधित सूत्र जानेंगे। जिसका आप लोगो को पता ही नहीं है। कि हमे अपने स्वास्थ्य को स्वस्थ रखने के लिए किन – किन बातों की और विशेष ध्यान देना चाहिए।

स्वास्थ्य संबंधित सूत्र (Health Tips)

  • प्रतिदिन सुबह सूर्योदय पूर्व उठकर दो या तीन किलोमीटर घूमने जाये। इससे आपके अंदर एक शक्ति जागृत होती है, जो दिल व दिमाग को ताजगी देगी।
  • बड़े – बुजर्गों द्वारा हमेशा से सलाह दी जाती है। कि अपने स्वास्थ्य को स्वस्थ रखने के लिए अधिक मात्रा में पानी पीना चाहिए।
  • शरीर को हमेशा सीधा रखें यानि बैठे तो तनकर, चले तो तनकर व खड़े रहे तो भी तनकर, इससे आप का शरीर चुस्त रहता है।
  • हमेशा पानी पीये तो बैठकर व घूंट- घूंट के पीना चाहिए।
  • कभी – भी नशीली वस्तुओं जैसे सिगरेट, बीड़ी, तम्बाकू, शराब, चिटा, स्मैक व नशीली दवाइयों आदि का सेवन नहीं करना चाहिए।
  • वाहन का कम प्रयोग करना चाहिए, छोटे – छोटे काम करने के लिए पैदल चलना चाहिए।
  • प्रतिदिन सुबह स्नान करना चाहिए, इससे आप का शरीर स्वस्थ रहता है।
  • junk फ़ूड, तेलीय प्रदार्थ नहीं खाना चाहिए, मीठे प्रदार्थ भी कम मात्रा में खाने चाहिए। क्योंकि यह सभी चीजे खाने से मोटापा हो जाता है।
  • भोजन में अधिक से अधिक मात्रा में फल व सब्जियों का प्रयोग करना चाहिए।
  • घर के सभी कार्य स्वय करे, ये कार्य अनेक प्रकार का फल देते है।
  • प्रतिदिन सुबह – शाम योग करना चाहिए।
  • हमेशा साफ – सुथरे कपड़े पहनना चाहिए व अपने आस – पास सफाई का पूरा ध्यान रखना चाहिए।
  • अपने जीवन में लक्ष्य, उद्देश्य व कार्य के प्रति संचेत रहना चाहिए।
  • जीवन में हमेशा खुश रहना चाहिए व दुसरो को भी खुश रखें।
  • सुबह व रात को मंजन अवश्य करे, साथ ही सोने से पहले स्नान कर साफ कपड़े जरूर पहने।
  • बालों को हमेशा सँवार के रखें, अपने बालों को हर रोज धोये व तेल लगाए, लड़के अपने बालों को छोटा व साफ – सुथरा रखें।
  • नियमित रूप से अपने आराध्य देव के दर्शन के लिए समय अवश्य निकले, इससे मन की शुद्धि व मन को शांति मिलती है।
  • मन व वाणी को साफ रखें, कभी – भी किसी के साथ गलत बहस ना करे व ना अपशब्द कहे। अपने जीवन में हमेशा खुश रहे, क्योंकि जो कुछ होता है वो अच्छे के लिए ही होता है

Top 10 Health Tips

  • भोजन के दौरान थोड़ा – थोड़ा पानी पिये, भोजन के बाद ज्यादा पानी नहीं पीना चाहिए।
  • जूठा पानी पीने से टी बी, खांसी व दमा आदि अनेक बीमारिया पैदा होती है।
  • महिलाओं को ज्यादा से ज्यादा अंगूर का सेवन करना चाहिए, इससे उन्हें बहुत अधिक फायदा होता है।
  • दही में बेसन का आटा मिलाकर उबटन की तरह मलें, इससे शरीर की बदबू गायब हो जाती है।
  • साँस फूलने पर दही की बनी कढ़ी में देसी घी डालकर खाने से बहुत फायदा होता है।
  • गर्मियों में लू से छुटकारा पाने के लिए मिश्री के शरबत में निम्बू का रस मिलाकर पिये।
  • घाव न पके, इसलिए जितनी हो सके उस पर गर्म मिलाई बांधे।
  • पसीने में पानी पीना, छाया में बैठकर अधिक हवा खाना, छाती व सिर दर्द का कारण बन सकता है।
  • दिनभर बैठकर काम करने वाले व्यक्ति को सुबह – शाम कुछ दूर पैदल चलना चाहिए।
  • भोजन हमेशा खूब चबा – चबाकर खाना चाहिए। इससे पाचन क्रिया ठीक रहती है।

छोटी मगर मोटी बाते

  • अपनी कोई भी दवाई हो कभी – भी ठंडे पानी में न ले।
  • पांच बजे शाम के बाद कभी भी भरी भोजन न खाना चाहिए।
  • सोने का सबसे बहेतर समय रात के 10 बजे से सुबह 4 बजे का होता है।
  • जब मोबाइल फ़ोन बिलकुल ही डिस-चार्ज हो रहा हो, तो उस समय फोन न सुने, क्योकि उस समय रेडियस 1000 गुना अधिक हो जाती है।
  • खाना खाने के बाद तुरंत कभी भी न सोये या लेटें।
  • फोन कॉल हमेशा बाई कान से ही सुने।
  • सुबह में रात की अपेक्षा ज्यादा पानी पियें।
  • चार्जिंग लगे फोन को यूज़ न ही करे। चार्जिंग लगे फोन से बात तो कभी – भी नहीं करनी चाहिए

ये भी जानें

  • उपवास रखने का फायदा
उपवास का महत्व सभी धर्मो में माना जाता है। जिस तरह उपवास धार्मिक तौर पर मान्य है। उसी तरह यह हमारे शारीरिक स्वास्थ्य के लिए बहुत खास माना जाता है। हमे एक महीने में कम से कम 5 – 7 दिन का उपवास रखना चाहिए। इससे हमारे शरीर में बहुत अधिक फायदा होता है। और हमारा शरीर कभी – भी बीमार नहीं पड़ता है।
  • मौन की शक्ति
मौन की शक्ति अपने आप में खास मानी जाती है। जिस प्रकार हम सारा दिन बोलते रहते है, तो बोलने से हमारे शरीर की एनर्जी लगती है। इसलिए जो हम बात करते है उनको यदि कम शब्दों में कही जाये, तो बहुत ज्यादा अच्छा होता है। यदि आप को मौन शक्ति देखनी है, तो आप एक दिन चुप रहकर देखे। तो आप दूसरे दिन अपने आप को एक अलग सा महसूस करोगे। हम कई बार बेमतलब बहुत अधिक बोलते है, इससे हमारी एनर्जी वेस्ट होती है। इसको बचाने के लिए हमे कम बोलना चाहिए।
  • ताली बजाना
ताली बजाने से हमे इतना अधिक फायदा होता है कि आप जान कर हैरान हो जाओगे। ताली बजाने से शरीर का किसी भी प्रकार के रोग से छुटकारा मिल सकता है। हमारे देश में ताली बजाने कि जो प्रथा मंदिरों या अन्य स्थानों पर आरती या भजन गाते समय होती है, वह प्राचीन काल में विघानिको ने शरीर को स्वस्थ रखने के लिए बनाई थी। ताली बजाना दुनिया का सबसे सरल और सर्वोत्तम योग माना जाता है। प्रतिदिन नियमित रूप से 2 मिनट तालिया बजाने से इतना अधिक फायदा होता है, कि किसी अन्य हठयोग या आसन कि भी जरूरत नहीं होती है।

No comments:

Post a Comment

  Hello Friends , After some time I create a new Blog for you.... This Blog about your Life and your Health Care. हेल्थी और स्वस्थ जीवन जीने...