Tuesday, August 6, 2019

नशा है मौत का कारण,जानिए कैसे

Hello Dosto,

आज मै आप सभी लोगो को नशे के बारे में बताउगा। इस आर्टिकल में मै आप को अपने दिल की बात कहना चाहता हूँ। कि आप सभी लोग नशा न करे और न करने दे , क्योंकि नशे के कारण नशा करने वाले पर तो बुरा असर पड़ता है।


लेकिन इस के साथ उनके बच्चों के भविष्य पर भी बुरा असर पड़ता है। और इसके साथ - साथ जब वह बच्चा बड़ा होने लगता है। तो वो भी नशे करने सीख जाता है। नशे के कारण पूरा परिवार बिखर जाता है। मै आप को बताउगा कि नशे कितने प्रकार के होते है। और इनसे कैसे बचा जा सकता है।

नशे के प्रकार (Types of drunkenness in hindi)

जैसा की आप सभी जानते है। कि नशा दिन प्रतिदिन बढ़ता ही चला जा रहा है। नशे कई प्रकार के होते है जो हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत खतरनाक होते है। नशे के प्रकार निम्नलिखित है।
  • शराब


शराब एक पेय पदार्थ नशा है। जिसकी लत लग जाने पर व्यक्ति उसके सहारे ही अपना जीवन व्यतीत करता है। इससे व्यक्ति में शरीर में बहुत नुकसान होता है। उसके गुर्दे गल जाते है।
  • गांजा


यह एक मादक पर्दाथ है, जो गांजे के पौधे से भिन्न - भिन्न विधियों से बनाया जाता है। इसे मादा भांग के पौधे के फूल की आसपास की पत्तियों एव तनों को सुखाकर बनाया जाता है।
  • चिट्टा


यह एक ऐसा नशा है जो की सफेद पाउडर की तरह दिखता है। यह नशा सोने से भी महंगा माना जाता है। इसके एक ग्राम की किमत लगभग 6000 रूपये है। यह एक ऐसा नशा है जो मौत का सबसे बड़ा कारण माना जाता है।
  • स्मैक


स्मैक भी चिट्टे की तरह का नशा है इस नशे की किमत भी बहुत अधिक होती है। यह नशा लगभग एक ग्राम 1200 से 1500 रूपये तक आता है। इस नशे की मात्रा यदि अधिक ले ले तो व्यक्ति की मौत भी हो सकती है।
  • नशे की दवाइयां


बहुत से ऐसे भी नशे है जो हमे मेडिकल स्टोर से मिलते है। ये भी बहुत महगें होते है। इसमें उन्हें नशे की गोलिया और इंजेक्शन आदि दिया जाता है, जिनका नशा दो और तीन घंटे का ही होता है। ये दवाइयां लम्बे समय तक खाने से व्यक्ति की मानसिक हालत बहुत खराब हो जाती है।
  • कोकीन


यह एक ऐसा लोकप्रिय और खतरनाक नशा है जो दिन प्रतिदिन बढ़ता ही चला जा रहा है। इसका सीधा असर हमारे दिमाग पर होता है। इसके सेवन के कारण हमारे याद रखने की शक्ति कम हो जाती है।
  • एलएसडी
यह एक ऐसा नशा है। जो दिन प्रतिदिन बढ़ता ही चला जा रहा है। ये इतना खतरनाक नशा है जिसका नशा करीब 12 घंटे तक रहता है इससे हमारे दिमाग पर बहुत बुरा असर पड़ता है।
  • स्पीड बॉल


यह हेरोइन और कोकीन का घातक मेल है। जब व्यक्ति हेरोइन के नशे से संतुष्ट नहीं होता है तो वो अधिक आनद लेने के लिए स्पीड बॉल का सहारा लेते है। यह नशा लेते समय यदि कोई व्यक्ति अवर डोज ले लेता है। तो उससे उस व्यक्ति की मौत भी हो सकती है।
  • एमडीएम
यह एक ऐसा नशा है जो युवाओ में अधिक बढ़ रहा है। ये एक गोली होती है जिसे खाने के बाद उसमे उत्साह उतपन हो जाता है। और इससे उसके बोलने की शक्ति बढ़ जाती है।
  • तम्बाकू


यह एक ऐसा नशा है जो की गांजे से भी ज्यादा खतरनाक है। इसकी लत एक बार लग जाने पर कभी नहीं छूटती है। तम्बाकू का असर सीधा फेफड़ो पर होता है। यह एक जानलेवा नशा है जो की दिन प्रतिदिन बढ़ता ही चला जा रहा है।
  • केटामाइन


यह एक केमिकल नशीली दवा है। जिसका सेवन करने से व्यक्ति का दिमाग खराब हो जाता है। इसका सबसे बुरा असर दिमाग पर ही पड़ता है।
  • धूम्रपान



धूम्रपान का इतिहास लगभग 5000 ईसा पूर्व पुराना माना जाता है। शुरुवाती धूम्रपान धार्मिक अनुष्ठानों जैसे देवताओं को प्रसाद आदि के तौर पैर किया जाता था। लेकिन आज ये इतना अधिक बढ़ गया है, जिससे यह कैंसर का भी कारण बन गया है।
  • अफीम



इस नशे की कई राज्यों में खेती भी होती है। यह नशा राजस्थान में अधिक होता है। इस नशे से व्यक्ति के शरीर में शक्ति उत्तपन होती है। इससे शरीर पर बुरा असर पड़ता है।

नशा कैसे छोड़े (How to quite)

व्यावहारिक तरीके



  • खुद पर भरोसा रखिए
अपने आप पर भरोसा रखिये। अपने आप से कहिए की में नशा छोड़ दूंगा। अपने अंदर सकारात्मक ऊर्जा लाइए। और आप नशे वाली जगह भी न जाए। एक बार आप ने अपने मन से नशा छोड़ दिया तो आप कभी भी नशे को हाथ तक नहीं लगाएगे।
  • अचानक न छोड़े
चाहे आप किसी भी चीज का नशे करते हो आप लोग कभी भी एकदम से नशे को न छोड़े, इससे आप के शरीर में एकदम परिवर्तन सा आ जाएगा। जिस कारण आप दुबारा नशा करने लग जाओगे।
  • सबको बतायें
आप के दोस्तों और अपने घर वालो को बतायें, कि आप ने नशा छोड़ दिया है। ऐसा करने से आप के दोस्त आप को नशा करने के लिए भी नहीं कहेगें। और जब भी आप उन के पास नशा करने के लिए जाओगे। तो आप को शर्मिदगी महसूस होगी। और आप इस प्रकार नशा छोड़ सकते हो।
  • पहला कदम है जरूरी
पहला कदम यह है। कि आप नशा छोड़ने वाले है यही कदम सबसे चुनौतीपूर्व होता है। यदि आप ने पहला कदम पार कर लिया, तो आप नशे को भूल ही जाओगे।
  • जान प्यारी है
यदि आप एक बार ये सोच ले कि मुझे अपनी जान प्यारी है। और मेरा नशा करना ठीक नहीं है। तो मै आप को पूरे दावे के साथ कह सकता हु कि आप नशा पूरी तरह छोड़ देंगे। क्योकि नशा करने से व्यक्ति शारीरिक, मानसिक और सामाजिक रूप से कमजोर हो जाता है
मुद्रा, ध्यान और योगाभ्यास से नशा छोड़े
  • ज्ञान मुद्रा 1
इससे आत्मविश्वास में वृद्धि होती है। और मन का शुद्धिकरण होता है। ज्ञान मुद्रा करने के लिए अपने दाहिने हाथ के अंगूठे को तर्जनी के टिप पर लगाए और बाई हथेली को छाती के ऊपर रखे। साँस समान्य रहेगी। सुखासन और पद्मासन में बैठकर भी इस क्रिया को कर सकता है। इस क्रिया को लगातर 45 मिनट तक करने से काफी फायदा मिलता है। चलते - फिरते भी आप इस क्रिया को कर सकते है।
  • ज्ञान मुद्रा 2
ध्यान करने से शरीर के अंदर से खराब तत्व बाहर निकल जाते है। इसमें बिना पलक झपकाए प्रकाश की लो को लगातार देखने का अभ्यास किया जाता है। एक समय ऐसा आता है। जब बस बिंदु दिखाई देती है। ऐसी स्थिति में कुछ समय तक रहने की कोशिश करे।
  • योग क्रिया

 योग क्रिया द्वारा भी शरीर में फैले विष को निकाला जाता है

No comments:

Post a Comment

  Hello Friends , After some time I create a new Blog for you.... This Blog about your Life and your Health Care. हेल्थी और स्वस्थ जीवन जीने...